{"_id":"67fcefc67e516436b909d3ab","slug":"irrigation-problem-will-not-bother-200-farmers-of-jungra-panchayat-hamirpur-hp-news-c-88-1-ssml1004-148336-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जुंगरा पंचायत के 200 किसानों को नहीं सताएगी सिंचाई की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जुंगरा पंचायत के 200 किसानों को नहीं सताएगी सिंचाई की समस्या
Tue, 15 Apr 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 15 Apr 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
चंबा। चुराह उपमंडल की जुंगरा पंचायत के जुंगरा में अब किसानों को आगामी दिनों में सिंचाई की समस्या नहीं रहेगी। जायजा परियोजना के तहत 58 लाख बजट के तहत तीन किलोमीटर दूर स्थित स्थित प्राकृतिक जलस्रोत से पानी पाइपों के जरिये पंचायत के गांवों तक पहुंचाया जाएगा। जुंगरा पंचायत में पहली बार जायका परियोजना कूहल का निर्माण करवाकर किसानों-बागवानों को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। किसानों की मांग पर परियोजना प्रबंधन की ओर से ठेकेदार को ये कार्य आवंटित किया गया है। जिसका कार्य युद्ध स्तर पर चला है और अंतिम चरण में है। योजना में सबसे बड़ी सहूलियत यह रहेगी कि तीन किलोमीटर तक बिछने वाली पेयजल लाइन किसानों के खेतों से होकर गुजरेगी। जिससे किसान आवश्यकतानुसार खेतों-बगीचों में सिंचाई के लिए पानी का उपयोग कर सकेंगे। कुल मिला कर कूहल बनने से क्षेत्र के 200 किसानों को सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
बतातें चलें कि जुंगरा पंचायत के अधीन आने वाले गांवों की 23.88 हेक्टेयर भूमि के लिए सिंचाई की सुविधा नहीं थी। किसानों खेतीबाड़ी करने के लिए बारिश पर ही निर्भर थे। ऐसे में अब आगामी समय में किसानों की सिंचाई की समस्या का भी समाधान होने वाला है। जायका परियोजना के तहत तैयार की जाने वाली कूहल किसानों की चिंता का समाधान करेगी।
जुंगरा क्षेत्र के किसानों की सिंचाई समस्या का समाधान करवाने के लिए परियोजना प्रबंधन द्वारा अमूमन तीन किमी लंबी कूहल निर्माण कार्य पूरा होने वाला है।
-भानू प्रताप सिंह, खंड परियोजना प्रबंधक जायजा परियोजना
-- -- -- -- -- -