{"_id":"1f371c182bbe5fd561ef84e3c1d5c6b5","slug":"iph-not-paying-1-5-crore-balance-amount-to-board-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच के पास फंसे बिजली बोर्ड के डेढ़ करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएच के पास फंसे बिजली बोर्ड के डेढ़ करोड़
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 17 Feb 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला आईपीएच विभाग बिजली बोर्ड का कर्जदार हो गया है। आईपीएच विभाग के पास बिजली बोर्ड के करीब 1.47 करोड़ रुपये फंसे हैं। लंबे समय से आईपीएच विभाग अपना बकाया भुगतान नहीं कर पा रहा। समय पर बिजली बिल का भुगतान न होने से बकाया राशि बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
बोर्ड की माने तो कई साल से आईपीएच विभाग बकाया राशि का पूरा भुगतान नहीं कर पाया है। बिजली बोर्ड भी नए उपकरण खरीदने में असक्षम हैं। आईपीएच विभाग नोटिसों के बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं कर रहा। आईपीएच विभाग पर देनदारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड की माने तो आईपीएच विभाग के साथ ही घरेलु कनेक्शन, व्यवसायिक तथा औद्योगिक कनेक्शनों में भी बोर्ड के करीब चार लाख रुपये फंसे हैं। बिल का समय पर भुगतान नहीं हो पाया है। बिजली बिल भुगतान की अंतिम तिथि 10 फरवरी थी। इन्होंने निर्धारित तिथि तक बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
घरेलू कनेक्शन में बोर्ड के दो लाख रुपये फंसे हैं। व्यवसायिक कनेक्शन में भी इतने ही रुपये अटके हैं। औद्योगिक कनेक्शन में विभाग के करीब 85 हजार रुपये फंसे हुए हैं। समय पर बिल का भुगतान न होने पर अब इन उपभोक्ताओं को बिल के रुपयों के साथ ही पेनल्टी भी चुकानी होगी।
आईपीएच विभाग के पास बिजली बोर्ड का 1.47 करोड़ बकाया हैं। आईपीएच लंबे समय से अपने बकाया का भुगतान नहीं कर रहा। घरेलू, व्यवसायिक और औद्योगिक कनेक्शनों के भी करीब चार लाख रुपये अटके हैं।
- बधेश चंद, एसडीओ, बिजली बोर्ड लंबलू