फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   invetigation order

हमीरपुर बस स्टैंड में फोन न उठाने पर जांच के आदेश

Fri, 15 Jul 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन

पथ परिवहन निगम के हमीरपुर बस स्टैंड पर लगा टेलीफोन शोपीस बनकर रह गया है। यहां पर कर्मचारी इतने लापरवाह हो गए हैं कि अपने साहब का भी फोन नहीं उठा रहे हैं। लोग बस स्टैंड में बसों की समयसारिणी के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए फोन करते हैं, लेकिन यहां पर फोन नहीं उठाता।

विज्ञापन


शिकायत के बाद शुक्रवार सुबह जब एचआरटीसी हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक ने खुद बस स्टैंड में फोन किया तो किसी ने नहीं उठाया। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। स्थानीय लोगों सूरज शर्मा, विवेक ठाकुर, रोहित, प्रभात सिंह और सुशील शर्मा ने कहा कि वह अकसर बसों की समयसारिणी के बारे में पूछताछ के लिए बस स्टैंड पर फोन करते हैं। इस दौरान फोन की घंटियां बजती रहती है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक से इस मामले की जांच की मांग कर समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर फोन नहीं उठाने का मामला ध्यान में आया है। शुक्रवार सुबह मैंने स्वयं बस स्टैंड के नंबर पर फोन किया, लेकिन किसी ने नहीं उठाया। इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप शर्मा, आरएम, एचआरटीसी हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed