{"_id":"9e5a6ee2a1b3082b40cb4b07bbb95113","slug":"investigation-of-learning-level-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी के सवालों का जवाब नहीं दे पाए मिडल के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी के सवालों का जवाब नहीं दे पाए मिडल के छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेरणा अभियान के तहत उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने मंगलवार को नादौन उपमंडल के राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोहला, तरेटी तथा जंगलू का औचक निरीक्षण किया।
तरेटी मिडल स्कूल के प्राइमरी बच्चों ने गणित के सवाल के जवाब तो दे दिए लेकिन छठी तथा सातवीं कक्षा के विद्यार्थी उन्हीं सवालों का जवाब देने में नाकाम रहे। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि प्रेरणा अभियान का प्राइमरी स्तर पर असर दिखने लगा है। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि कोहला राजकीय प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल में भी कोई सुधार नहीं देखा गया।
इस पर स्कूल के शिक्षक राकेश कुमार ने बच्चों के लर्निंग लेवल में सुधार की दिशा में परिणाम देने के लिए एक माह का समय मांगा है। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि जीपीएस जंगलू का भी औचक निरीक्षण किया गया। मिड डे मील की गुणवत्ता भी जांची गई जिसमें मिड डे मील को बेहतर पाया गया। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि स्कूलों में प्रेरणा अभियान के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।
रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि इस अभियान को तभी सफल बनाया जा सकता है जब अभिभावक भी इसमें अपना रचनात्मक सहयोग प्रदान करें। उपायुक्त ने कहा कि उपमंडलाधिकारियों तथा सेंटर हेड टीचर्स को भी स्कूलों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है ताकि बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके। रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि लर्निंग लेवल में कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लेने के भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।