फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Investigation of allegations against former pamchayad pradhan starts

जनमंच में पूर्व प्रधान पर लगे आरोपों की जांच शुरू

Tue, 23 Nov 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
सलौणी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के झिरालड़ी स्कूल में रविवार को आयोजित जनमंच में प्रवासी ठेकेदार चंद्रभान की ओर से ग्राम पंचायत करेर के पूर्व प्रधान के खिलाफ की गई शिकायत पर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को विकास खंड अधिकारी बिझड़ी ने पंचायत कार्यालय में आकर शिकायतकर्ता और पूर्व प्रधान के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने जनमंच की लाइव कवरेज में इस समस्या को प्रमुखता से उजागर किया था। इसके फलस्वरूप प्रशासन इस शिकायत पर गंभीर हो गया है। बीडीओ ने शिकायत से संबंधित लाहड़ी गांव में अक्तूबर 2020 में हुए कार्य का पूरा रिकॉर्ड खंगाला। प्रवासी ठेकेदार चंद्रभान ने पूर्व प्रधान पर उसके और उसकी लेबर की दिहाड़ियों का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ठेकेदार का कहना है कि प्रधान ने अक्तूबर 2020 में लाहड़ी गांव में पंचायत के अधीन हुआ कार्य उससे करवाया लेकिन जाली मस्ट्रोल बनाकर उस कार्य की दिहाड़ियों के पैसे किन्हीं और लोगों के खातों में डाल दिए। चंद्रभान ने कहा कि उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और स्थानीय पंचायत में भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तंग आकर उसने जनमंच में जाकर पूर्व प्रधान की शिकायत मंत्री से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खंड विकास अधिकारी रमेश चंद ने कहा कि पूर्व प्रधान एवं शिकायतकर्ता को करेर पंचायत में बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए हैं। शिकायतकर्ता एवं उसकी लेबर के भी बयान लिए गए हैं। मामले से संबंधित कार्य का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। अगर जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed