फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Interview of trainees and supervisors in Hamirpur on 21st

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में प्रशिक्षुओं और सुपरवाइजरों के साक्षात्कार 21 को

Wed, 14 Feb 2024 06:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सिरमौर जिले के कालाअंब में स्थित निजी कंपनी में प्रशिक्षुओं के 290 पदों और प्रशिक्षु सुपरवाइजरों के 10 पदों को भरने के लिए 21 फरवरी को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षुओं के पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक की आयु के कम से कम आठवीं पास युवा पात्र होंगे। जबकि, प्रशिक्षु सुपरवाइजर के पदों के लिए आवेदक स्नातक एवं टेक्सटाइल्स से संबंधित डिप्लोमाधारक होना चाहिए तथा उसके पास 2-3 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। प्रशिक्षु सुपरवाइजर को पंद्रह हजार रुपये और प्रशिक्षु को 11,250 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9355802045 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222318 पर संपर्क किया जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed