फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Interview of dependents of ex-servicemen for LT and Shastri on 6th and 12th

Hamirpur (Himachal) News: एलटी और शास्त्री के लिए पूर्व सैनिकों के आश्रितों के साक्षात्कार 6 और 12 को

Wed, 30 Aug 2023 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 30 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापक के तीन और शास्त्री के छह पदों पर पूर्व सैनिकों के आश्रितों की बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि भाषा अध्यापक के तीन पदों में सामान्य वर्ग के पूर्व सैनिकों के आश्रित, ओबीसी वर्ग के पूर्व सैनिक के आश्रित और एससी वर्ग के पूर्व सैनिक के आश्रित का एक-एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन


इन तीनों पदों के लिए छह सितंबर को सुबह 11 बजे प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। सामान्य वर्ग के पदों के लिए वर्ष 2007 तक के बैच और अन्य पदों के लिए वर्ष 2009 तक के बैच के उम्मीदवारों को कॉल लेटर भेजे गए हैं।
विज्ञापन

उपनिदेशक ने कहा कि शास्त्री के छह पदों में सामान्य वर्ग के पूर्व सैनिकों के आश्रितों के 4 पद, ओबीसी वर्ग के पूर्व सैनिक के आश्रित और एसटी वर्ग के पूर्व सैनिक के आश्रित का एक-एक पद भरा जाएगा। इन तीनों पदों के लिए 12 सितंबर को सुबह 11 बजे प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। सामान्य वर्ग के पदों के लिए वर्ष 2010 तक के बैच और अन्य पदों के लिए वर्ष 2012 तक के बैच के उम्मीदवारों को कॉल लेटर भेजे गए हैं। उपनिदेशक ने बताया कि जिले के सभी रोजगार कार्यालयों की ओर से प्रस्तुत नामों के आधार पर पात्र उम्मीदवारों को कॉल लेटर भेज दिए गए हैं। इनके अतिरिक्त प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत उम्मीदवार जो उक्त बैच में आता हो, उसने टेट पास किया हो और पूर्व सैनिकों का आश्रित हो तो वह भी साक्षात्कार में भाग ले सकता है। यदि प्रार्थी का नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की ओर से संप्रेषित न किया गया हो, लेकिन वह पूर्व सैनिक का आश्रित हो तथा टेट पास हो और उक्त श्रेणी के उक्त बैच में आता हो तो वह भी साक्षात्कार के लिए आवेदन कर सकता है। अशोक कुमार ने बताया कि जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में उपस्थित नहीं होंगे, भविष्य में उनकी उम्मीदवारी उपरोक्त पदों के लिए मान्य नहीं होगी। साक्षात्कार से संबंधित पूरी जानकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर की वेबसाइट डीडीईईएचएमआर.ओआरजी.इन पर उपलब्ध है। कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222749 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed