फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Interview for 70 posts in Nadaun on 12th

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में 70 पदों के लिए साक्षात्कार 12 को

Wed, 03 Jun 2026 10:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 03 Jun 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। बद्दी की एक निजी कंपनी सेल्फ मैनेज्ड टीम एसएमटी ट्रेनी के 70 पदों को भरने के लिए 12 जून को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि इन पदों के लिए मेडिकल या नॉन मेडिकल संकाय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास फ्रेशर युवक और युवतियां पात्र होंगे। इनकी आयु 18 से 20 वर्ष होनी चाहिए और वे अविवाहित हों। चयनित उम्मीदवारों को 17,416 रुपये मासिक मानदेय, रियायती दरों पर भोजन, आवास, परिवहन और अन्य सुविधाएं मिलेंगीं। कंपनी में कार्य के साथ-साथ इन उम्मीदवारों को निजी विश्वविद्यालय से फार्मास्यूटिकल कैमिस्ट्री में बीएससी का डिग्री कोर्स भी करवाया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों व हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed