{"_id":"6818a965352b405db40ee3b6","slug":"interview-at-district-employment-office-on-8th-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-155043-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार आठ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार आठ को
Tue, 06 May 2025 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 06 May 2025 05:34 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में आठ मई को निजी कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि हमीरपुर स्थित निजी कंपनी 17 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगी। जिनमें 10 पद टेक्निकल एग्जीक्यूटिव, दो पद चालक (ड्राइवर) एवं पांच पद मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के शामिल हैं। टेक्निकल एग्जीक्यूटिव पद के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता जमा दो या आईटीआई, चालक पद के लिए दसवीं पास तथा व्यावसायिक वाहन चलाने का अनुभव एवं मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। आयु सीमा 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ आवास सुविधा भी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
