फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   interence examinterence exam

Hamirpur (Himachal) News: 80 सीटों के लिए 2,191 विद्यार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

Sat, 18 Jan 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
जवाहर नवोदय स्कूल ने करवाई परीक्षा, जिले में बनाए थे 13 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

परीक्षा के लिए 2664 विद्यार्थियों ने किया था आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की ओर से प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई। जिला सोलन में 13 केंद्रों पर पांचवीं कक्षा में पास हुए विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। इस परीक्षा के लिए 2664 विद्यार्थियों ने पंजीकृत किया था। जिलेभर से 2191 उम्मीदवारों ने शनिवार को 80 सीटों के लिए परीक्षा में भाग लिया।

यह परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। जवाहर नवोदय स्कूल कुनिहार के प्रधानाचार्य केके यादव ने बताया कि परीक्षा के लिए 13 केंद्र तैयार किए गए थे। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धर्मपुर में 345, कंडाघाट स्कूल में 270, छात्र स्कूल सोलन में 120, छात्र स्कूल सुबाथू में 117, छात्र स्कूल अर्की 262, धुंदन स्कूल में 262, रामशहर स्कूल में 192, बरोटीवाला स्कूल में 165, छात्रा स्कूल नालागढ़ में 216, पंजेहरा स्कूल में 216, छात्र स्कूल नालागढ़ में 170 और पट्टा महलोग स्कूल में तैयार किए गए परीक्षा सेंटर में 137 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी, खंड जिला शिक्षा अधिकारी और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। वहीं विभिन्न परीक्षा केंद्रों में शिक्षा अधिकारियों की ओर से औचक निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा भी लिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed