फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Inter college volleyball competition in Bhoranj from tomorrow

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता कल से

Sun, 13 Oct 2024 05:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में 15 से 17 अक्तूबर तक अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए महाविद्यालय की ओर से सभी तैयारियां संपन्न कर ली हैं। 14 अक्तूबर सुबह से महाविद्यालय में टीमों का आगमन आरंभ हो जाएगा। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

भोरंज महाविद्यालय की टीम की कप्तान शिया ठाकुर है। राजकीय महाविद्यालय संजौली से सह प्राध्यापक डॉ. रमेश चौहान प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक होंगे। प्रतियोगिता में 12 छात्राओं का चयन उत्तर क्षेत्र की विश्वविद्यालय चैंपियनशिप के लिए होगा। उत्तर क्षेत्र विश्वविद्यालय चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए दस दिवसीय खेल शिविर का आयोजन भी राजकीय महाविद्यालय भोरंज में लगाए जाने की संभावना है। भोरंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने बताया कि आज युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें खेलों की तरफ उन्मुख करना है। खेलों से शरीर तो स्वस्थ बनता ही है, मस्तिष्क का भी विकास होता है। महाविद्यालय में निकट भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed