{"_id":"62bc9d0890f9f66a9d2b1a5f","slug":"intelligent-traffic-management-system-starts-in-nadaun-hamirpur-hp-news-sml4136881110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन उपमंडल में इंनटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेट सिस्टम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन उपमंडल में इंनटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेट सिस्टम शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में यातायात प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम बुधवार को शुरू हो गया है। इसके चलते नादौन क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर एनपीआर (नंबर प्लेट्स रीडर) कैमरों की पैनी नजर रहेगी।
नादौन पुलिस की ओर से नादौन बस अड्डा, ज्वालामुखी, हमीरपुर की ओर आने-जाने वाले वाहनों का निरीक्षण एनपीआर कैमरों से किया जाएगा। इससे शहर में यातायात को सुचारु रखने में मदद मिलेगी। वहीं, इस दौरान यदि कोई वाहन नियमों का उल्लंघन करता पकड़ा गया तो वाहन मालिक को मोबाइल पर ऑनलाइन चालान का मैसेज जारी होगा। उल्लंघनकर्ता चालान का ऑनलाइन भुगतान भी कर सकता है।
थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने, नियमों का पालन करवाने के लिए विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है। पूर्व में वाहन चालक लगातार यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे थे, जिसके चलते अब नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नादौन व्यास पुल पर, कलूर, गगाल में एनएच किनारे, बस अड्डा अत्याधिक भीड़ वाले स्पॉट क्षेत्रों में लगाए एनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। इन्हें अब इंटरनेट से जोड़ दिया गया है और सीस्टम ने कार्य करना आरंभ कर दिया है। इसके चलते उन्होंने वाहन चालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।