{"_id":"61b6060280930e7f7a664fe6","slug":"insulin-syringe-is-not-available-in-medical-college-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml3931773176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में नहीं मिल रही इंसुलिन सिरिंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में नहीं मिल रही इंसुलिन सिरिंज
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में मधुमेह के मरीजों को लगने वाले इंसुलिन इजेक्शन की सिरिंज नहीं मिल रही हैं। अस्पताल में निशुल्क मिलने वाली सिरिंज के एक पैकेट के लिए मरीजों को निजी मेडिकल स्टोरों में 50 रुपये प्रति पैकेट खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, अस्पताल में पांच एमएल की सिरिंज भी नहीं मिल रही हैं। मरीजों के तीमारदारों को बाहरी मेडिकल स्टोरों का रुख करना पड़ रहा है और इसके लिए रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। हालांकि, यह सिरिंज भी अस्पताल में उपलब्ध होती हैं और मरीजों को अधिकतर इंजेक्शन लगाने के काम आती हैं।
मधुमेह की अधिकता की स्थिति में मरीज को पेट में लगने वाला इंसुलिन स्वास्थ्य विभाग की ईडीएल में शामिल है। जरूरी दवाइयों की सूची में शामिल होने के बावजूद इस इंसुलिन को लगाने की विशेष सिरिंज मरीजों को बाहरी मेडिकल स्टोरों से खरीदनी पड़ रही है। इस कारण गरीब मरीजों को आर्थिक हानि झेलनी पड़ रही है, जो सिरिंज निशुल्क उपलब्ध हो सकती है, उसके लिए रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
मरीजों व अन्य लोगों में राजीव कुमार, किरना देवी, विनोद कुमार, संजीव कुमार, रविशंकर आदि ने अस्पताल प्रबंधन से यह सिरिंज उपलब्ध करवाने की मांग की है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि समय पर सप्लाई न होने के कारण कई बार कमी हो जाती है। जल्द ही अस्पताल में ये सिरिंज उपलब्ध करवा दी जाएंगी।