{"_id":"6678370c1d2cd021770e797a","slug":"instructions-to-surveillance-and-flying-squad-team-to-remain-alert-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-130208-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड टीम को सतर्क रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड टीम को सतर्क रहने के निर्देश
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
अमरोह चौक पर तैनात स्टैटिक सर्विलांस टीम और उडऩ दस्ते की टीम को निर्देश देते भारत निर्वाचन आयोग
Link Copied
नादौन विधानसभा क्षेत्र की सीमा के पास अमरोह चौक पर तैनात टीमों का रिकॉर्ड चेक किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी और व्यय पर्यवेक्षक आनंद कुमार लगातार फील्ड में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि एवं उम्मीदवारों के चुनावी खर्च पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रविवार को भी चंद्रभूषण त्रिपाठी और आनंद कुमार ने अमरोह चौक के पास नादौन विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर तैनात स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) और फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों पर्यवेक्षकों ने एसएसटी और एफएसटी के रजिस्टरों एवं रिकॉर्ड की चेकिंग की। उन्होंने दोनों टीमों को हर समय अलर्ट रहने और सभी वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए। सामान्य पर्यवेक्षक चंद्रभूषण त्रिपाठी ने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि वे वाहनों की चेकिंग के समय वाहन चालकों एवं यात्रियों के साथ शालीनता बरतें। लेकिन, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में जरा भी ढील न बरतें। व्यय पर्यवेक्षक आनंद कुमार ने कहा कि एफएसटी एवं एसएसटी के नाकों एवं मूवमेंट में औचकता का विशेष ध्यान रखें, ताकि संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।