{"_id":"5e691b2f8ebc3eeb305835a7","slug":"institution-should-be-awarded-hamirpur-hp-news-sml32721518","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाएं होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाएं होंगी सम्मानित
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की महिला मंडल एवं स्वयं सहायता समूह समिति की बैठक शिव मंदिर नादौन में आयोजित की गई। इसमें उपमंडल के महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता भदरोल पंचायत की प्रधान एवं महिला मंडल एवं स्वयं सहायता समूह समिति नादौन की अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने की। इस दौरान समिति की उपाध्यक्ष वीना जसवाल, सचिव नीलम चौधरी, कोषाध्यक्ष किरण कुमारी, प्रेम लता, सुशीला देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलम चौधरी, आशा ठाकुर, कमलेश सत्याल, बबली, अंजू वाला, ललिता कपित, प्रेम लता, सुषमा कुमारी, अनीता देवी, वीना जसवाल, सुशीला राणा, स्वर्णा देवी, जसकोट की प्रधान कमला देवी, नीलम कुमारी सहित अन्य महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधि उपस्थित रहीं।
बैठक में महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों ने मंडलों व समूहों की गतिविधियों व पेश आ रही परेशानियों के बारे में विचार साझा किए। सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में सरकार व प्रशासन की ओर से किसानों, महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों को आत्म निर्भर बनाए जाने के बारे में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कहा कि स्थानीय प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे कदमों से महिलाओं का मनोबल बढ़ा है। यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के प्रति अच्छी सोच रखने वाली सामाजिक संस्थाओं से संपर्क करके उनके बहुमूल्य सुझाव और सहायता ली जाएगी। अच्छा कार्य कर रही सामाजिक संस्थाओं व अधिकारियों को शीघ्र ही एक सम्मान समारोह आयोजित करके सम्मानित किया जाएगा।