{"_id":"5d45cfda8ebc3e6d22783b4d","slug":"insepection-hamirpur-hp-news-sml302737886","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर की डंपिग साइट नियमों के विपरीत, एसडीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर की डंपिग साइट नियमों के विपरीत, एसडीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल अधिकारी का कार्यभार संभालते ही एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने शनिवार को सुजानपुर शहर की डंपिंग साइट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शहर की गंदगी किस तरह ठिकाने लगाई जा रही है, गीले और सूखे कचरे को लेकर नगर परिषद ने क्या प्रावधान किए हैं, इसे जांचा गया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद की डंपिंग साइट पूरी तरह नियमों के विपरीत पाई गई। जिसके चलते अधिकारी ने दो दिन के भीतर नगर परिषद को डंपिंग साइट के बारे में तमाम जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम ने कहा है कि वह खुद इस विषय पर नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। डंपिंग साइट पंचायत बगेड़ा के धार बगेड़ा में बनाए जानी है। जिसका कार्य लगा हुआ है और वर्तमान में वहां पर ही शहर की गंदगी पहुंचाई जा रही है। राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल के तहत जो निर्देश सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग रखने का प्रावधान जारी हुआ है, तमाम नियमों की अनदेखी डंपिंग साइट पर की जा रही है। एसडीएम ने एनजीटी के कूड़ा कचरा निपटान संबंधी जारी आदेशों के पालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में कूड़े को डोर-टू-डोर इकट्ठा करने और शहर को डस्टबिन फ्री शहर बनाने में क्या क्या दिक्कतें आ रही हैं, इस बारे में विस्तृत चर्चा की जाएगी।