फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Injured person dies after five days in fight over throwing cow dung, case of murder registered

Hamirpur (Himachal) News: गोबर फेेंकने पर हुई मारपीट में पांच दिन बाद घायल की मौत, हत्या का केस दर्ज

Tue, 28 May 2024 08:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
24 मई को चबूतरा में हुआ था विवाद, बाद में खूनी झड़प में बदला
विज्ञापन


मामले में दो व्यक्तियों को किया गया है गिरफ्तार, दोनों न्यायिक हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत चबूतरा में गोबर फेंकने को लेकर हुई मारपीट के मामले में रणिया राम की पांच दिन बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। 24 मई को पुलिस थाना सुजानपुर में मारपीट पर क्रॉस केस दर्ज किया गया था। गोबर फेंकने को लेकर विवाद खूनी झड़प में बदल गया था। मौत के बाद मामले में हत्या का केस भी दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों ने डंडों से एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए थे।



एक गंभीर घायल व्यक्ति रणिया राम टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन था। उसकी मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में दो व्यक्तियों राकेश कुमार व मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस थाना प्रभारी मस्त राम नायक ने कहा कि घायल की मौत हो गई है तथा छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed