फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Initiative to beautify the city... Attractive paintings will be made at the entrances

Hamirpur (Himachal) News: शहर को सुंदर बनाने की पहल... प्रवेश द्वारों पर बनेंगी आकर्षक पेंटिंग

Sat, 25 Apr 2026 02:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 25 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Initiative to beautify the city... Attractive paintings will be made at the entrances
नगर निगम हमीरपुर के तहत बस अड्डा के नजदीक दीवार पर की गई पेंटिंग। संवाद
हमीरपुर। शहर को सुंदर बनाने के लिए अब नगर निगम में पेंटिंग का सहारा लिया जाएगा। इस पर करीब तीन से चार लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। शहर में प्रवेश करते ही लोगों को सुखद एहसास देने के लिए नगर निगम हमीरपुर ने यह पहल शुरू की है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में मुख्य प्रवेश द्वारों और शहर के खाली स्थानों पर अलग-अलग थीम आधारित पेंटिंग की जाएगी, जिसमें फूल, जंगली जीवों और प्रकृति का चित्रण किया जाएगा। ट्रायल के तौर पर बस अड्डा के समीप पेंटिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कार्य पूरा होने के बाद शहर एक नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। नगर निगम बनने के बाद शहर को सुंदर बनाने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार पेंटिंग पूरी होने के बाद लोगों को शहर में प्रवेश करते ही इसका स्पष्ट एहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल मसियाना, बेहड़ा और बस अड्डा सहित चार स्थानों पर पेंटिंग करवाने का निर्णय लिया गया है, जिसके बाद इसे अन्य क्षेत्रों में भी विस्तारित किया जाएगा।
नगर निगम का लक्ष्य चारों दिशाओं का कायाकल्प कर शहर को और अधिक आकर्षक बनाना है। अब देखना यह होगा कि यह पहल स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग को किस स्तर तक पहुंचा पाती है, क्योंकि आगामी दो माह में सर्वेक्षण शुरू होने वाला है, जिसमें टीमें धरातल पर स्वच्छता का आकलन करेंगी।

कोट :

नगर निगम के तहत विभिन्न स्थानों पर पेंटिंग करवाई जा रही है। अगर यह ट्रायल सफल रहता है, तो अन्य स्थानों पर भी इसे शुरू किया जाएगा। इस पर करीब चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। -राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article