फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Information given to the students to fill the examination form

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के दी जानकारी

Sun, 21 May 2023 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के इग्नू अध्ययन केंद्र में रविवार को जनवरी 2023 सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अमरजीत लाल ने की। बैठक का संचालन करते हुए अध्ययन केंद्र के उप समन्वयक प्रो. प्रकाश ठाकुर ने विद्यार्थियों को उनके अध्ययन से संबंधी विस्तृत जानकारी से अवगत करवाया। इग्नू के अंतर्गत पत्राचार माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को उनके सत्रीय कार्य जमा करवाने के बारे में, उनके परीक्षा फॉर्म भरने से संबंधित तथा अगले वर्ष के लिए पुन: पंजीकरण करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां विद्यार्थियों के साथ साझा की गई। बहुत से विद्यार्थियों की अध्ययन को लेकर तथा अपने सत्रीय कार्य आदि को लेकर के अनेक शंकाएं थी और प्रश्न थे। जिनका इस बैठक के अंतर्गत समन्वयक और उप-समन्वयक ने सकारात्मक और संतोषजनक उत्तर देते हुए विद्यार्थियों को इग्नू से निरंतर जुड़े रहने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को समन्वयक ने कहा कि इग्नू अपने आप में एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है इससे हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बहुत से विद्यार्थी सर्टिफिकेट कोर्स कर कोर्स में पंजीकृत हैं तो कुछ डिप्लोमा कोर्स कर रहे हैं। बहुत से स्नातक की उपाधि, तो कुछ विद्यार्थी स्नातकोत्तर उपाधि में पंजीकृत हैं। विद्यार्थियों को अध्ययन संबंधी किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए इस अध्ययन केंद्र ने समय निर्धारित किया हुआ है और उस निश्चित समय पर विद्यार्थी दूरभाष के माध्यम से अपने अध्ययन संबंधी जानकारियां हासिल कर सकते हैं या अपने आप केंद्र में आकर के जानकारियों से अवगत हो सकते हैं। इस अध्ययन केंद्र का विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जो भी समय निर्धारित है उस समय में सदैव अध्ययन केंद्र खुला रहता है और यहां कार्य करने वाले सभी स्टाफ सदस्य उपलब्ध होते हैं। समन्वयक ने कहा कि विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट से, इसके फेसबुक पेज से तथा इग्नू के ट्विटर हैंडल और यूट्यूब चैनल से हमेशा जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed