{"_id":"68a76e175479da3f3e0d4e54","slug":"information-given-about-side-effects-of-drugs-and-traffic-rules-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-164425-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नशे के दुष्प्रभावों और यातायात नियमों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नशे के दुष्प्रभावों और यातायात नियमों की दी जानकारी
Fri, 22 Aug 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
टौणी देवी(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में नशामुक्त भारत विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी सामाजिक संस्था जय बाबा कमलाहिया आराधना तथा सीएसआर सवेरा के सहयोग से की गई।
मुख्य वक्ता मनोज भारद्वाज ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों व यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसा विष है, जो धीरे-धीरे जीवन को खत्म कर देता है। यह न केवल शरीर और मन को नष्ट करता है, बल्कि परिवार और समाज की जड़ों को भी खोखला कर देता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशे की किसी भी आदत के शिकार न हों और अपने मित्रों को भी इससे दूर रखें, क्योंकि युवा वर्ग देश की असली ताकत है। संगोष्ठी में सड़क सुरक्षा पर भी संक्षेप में चर्चा की गई।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठियां विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देती हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं। इस मौके पर लीना, बारीं पंचायत प्रधान रविंदर ठाकुर एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।