{"_id":"67c0b43f3e710eb6a3049d1a","slug":"information-given-about-bank-schemes-in-kale-amb-ghanal-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-149340-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: काले अंब, घनाल में बैंक योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: काले अंब, घनाल में बैंक योजनाओं की दी जानकारी
Fri, 28 Feb 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा कुठेड़ा की ओर से वीरवार को नाबार्ड के सहयोग से काले अंब में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शाखा प्रबंधक अंजू वाला ने लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना महिला समृद्धि योजना एवं अन्य ऋण योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। वहीं, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित शाखा दोसड़का ने नाबार्ड के सहयोग से गांव घनाल में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। शिविर में बैंक शाखा प्रबंधक नीलम शर्मा व सहयोगी राज पाल सिंह ने लोगों को वित्तीय साक्षरता व बैंक की जमा व ऋण योजनाओं के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन