फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Information about SC-ST Act given in Panjot

Hamirpur (Himachal) News: पंजोत में एससी-एसटी एक्ट की दी जानकारी

Sun, 08 Dec 2024 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 08 Dec 2024 07:57 AM IST
विज्ञापन
Information about SC-ST Act given in Panjot
पंजोत में आयोजित जागरूकता शिविर में मौजूद लोग। -संवाद
भोरंज (हमीरपुर)। तहसील कल्याण अधिकारी भोरंज के सौजन्य से पंचायत परिसर पंजोत में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 पर जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान चमन लाल ने की। कार्यक्रम में पंचायत के अन्य प्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल ने अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी वर्गों के लोगों को धार्मिक स्थलों, स्कूलों, महाविद्यालयों, समारोहों और सार्वजनिक स्थानों पर जाने की पूरी स्वतंत्रता है। इस अधिकार का उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन

शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही समाज में बढ़ रही नशे की लत और इसके दुष्प्रभावों पर चर्चा हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों को सरकारी योजनाओं का प्रचार करने का आग्रह भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed