{"_id":"69b7f175efe7f28bfa007c61","slug":"information-about-ai-given-from-robot-model-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-186799-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रोबोट मॉडल से दी एआई की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रोबोट मॉडल से दी एआई की जानकारी
Tue, 17 Mar 2026 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में रोबोट को डेमो देखते विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बीटेक, एमटेक और एमसीए के विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम प्रौद्योगिकी विषय पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) कैसे काम करती है, इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। तकनीकी विवि के प्रशिक्षण एवं नियुक्ति अधिकारी (टीपीओ) सेल ने जालंधर की एक निजी कंपनी के विशेषज्ञों को जागरूकता कार्यक्रम में बुलाया है।
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जनरेटिव एआई कैसे काम करना है, के बारे में रोबोट मॉडल के माध्यम जानकारी दी। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. राजेश शर्मा और टीपीओ डॉ. अनामिका रांगड़ा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि उन्हें नई तकनीक व नवाचार के बारे में जानकारी मिल सके। संवाद