फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   industry area

इनवेस्टर मीट से पहले लैंड बैंक तैयार करेगा उद्योग विभाग

Wed, 24 Jul 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। धर्मशाला में प्रस्तावित इनवेस्टर मीट से पूर्व उद्योग विभाग जिले में संभावित उपमंडलों में लैंड बैंक तैयार करने में जुट गया है। उद्योग विभाग ने भोरंज, बड़सर और नादौन में विभिन्न साइटों का निरीक्षण किया है। बिझड़ी में 7 शेड बन चुके हैं और 10 प्लाटों की और संभावना तलाशी जा रही है। बिझड़ी में स्थापित औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाएं जुटाने के लिए प्रदेश सरकार ने खजाना खोल दिया है। बिझड़ी में स्थापित औद्योगिक क्षेत्र को 83 लाख रुपये का बजट मिला है।
विज्ञापन

इसमें 50 लाख रुपये यहां सड़क निर्माण के लिए और 33 लाख रुपये औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने पर खर्च होंगे ताकि, उद्यमी यहां पर उद्योग लगाने के लिए दिलचस्पी दिखाएं और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही हमीरपुर और नादौन उपमंडल के औद्योगिक क्षेत्रों की भी समीक्षा की जा रही है। बंद उद्योगों की जगह नए उद्योग स्थापित करने पर विचार हो रहा है। कुछ माह पूर्व प्रदेश मुख्यालय शिमला से एक टीम उपमंडल भोरंज आई थी और यहां पर औद्योगिक क्षेत्र बसाने को लेकर संभावनाएं तलाशी गईं। अगर प्रदेश सकार दिलचस्पी दिखाए तो बद्दी-बरोटीबाला की तर्ज पर हमीरपुर में भी बड़े उद्योग-कारखाने स्थापित हो सकते हैं। इससे लोगों को रोजगार के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उधर, जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक विजय चौधरी ने कहा कि बिझड़ी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सड़क और पेयजल सुविधा पर 83 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिले में अन्य जगह भी औद्योगिक इकाइयों की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed