फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Indu passed the Nursing Officer exam for the second time

इंदु ने दूसरी बार उत्तीर्ण की नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा

Sat, 15 Oct 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Indu passed the Nursing Officer exam for the second time
नर्सिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले इंदु शर्मा अपने माता-पिता के साथ। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की बेटी ने प्रतिष्ठित एम्स की ओर से आयोजित नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा दूसरी बार उत्तीर्ण करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंदु शर्मा अब एम्स बिलासपुर में अपनी सेवाएं देंगी। उनका देशभर में 620वां रैंक आया है। बेटी की कामयाबी पर उसके घर में उत्सव जैसा माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लग रहा है।
विज्ञापन

इंदु शर्मा कड़सोआ गांव की रहने वाली है। उसके पिता सुभाष चंद्र पूर्व सैनिक हैं, जबकि माता आशा देवी गृहिणी हैं। सुभाष चंद्र ने बताया कि 2012 में इंदु ने बारहवीं की परीक्षा धनेटा स्कूल से पास की थी। 2017 में पंजाब के सरस्वती नर्सिंग इंस्टीट्यूट से बीएससी नर्सिंग की और 2021 में बाबा फरीद विश्वविद्यालय से उसने एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई की। 2020 में ही उसका चयन उत्तर प्रदेश के रायबरेली एम्स के लिए हो गया था, परंतु वह लगातार मेहनत करती रहीं और उसने अब एम्स की यह प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए उसने देशभर में 620वां अंक हासिल करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अच्छा रैंक हासिल करने पर बिलासपुर में बने नए एम्स में सेवाएं देंगी। इंदु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed