{"_id":"682210e4400cb64d200e3484","slug":"indias-zero-tolerance-policy-on-terrorism-operation-sindoor-created-history-rakesh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-155528-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सिंदूर ने रचा इतिहास : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन सिंदूर ने रचा इतिहास : राकेश
Tue, 13 May 2025 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 13 May 2025 05:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि पहलगाम में 26 निर्दोष सैलानियों की निर्मम हत्या के पश्चात भारत ने जिस सख्ती और रणनीति से सिंदूर ऑपरेशन को अंजाम दिया, वह देश की आतंकवाद के विरुद्ध अटल नीति और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। हमारे वीर सैनिकों ने न केवल संयम और साहस का परिचय दिया बल्कि दुश्मनों के गढ़ तक घुसकर करारा जवाब भी दिया।
उन्होंने कहा कि पूरा देश हमारे सैनिकों की बहादुरी का अभिनंदन कर रहा है। भारत की इस कार्रवाई की गूंज रावलपिंडी तक सुनाई दी, जहां मुनीर की वायुसेना को मिट्टी में मिला दिया और और हमारे वीर जवानों ने पाक की टैंक ब्रिगेड को अच्छी तरह रौंदा है। अब यह स्पष्ट हो चुका है कि यह नया भारत है जो आतंकवाद के मुद्दे पर शून्य सहिष्णुता की नीति पर चलता है।
ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने आतंकियों के दर्जनों अड्डों और हवाई ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। एक समय था जब 2014 से पहले हमारे सैनिकों को जवाबी कार्रवाई के लिए दिल्ली से अनुमति लेनी पड़ती थी, लेकिन आज उन्हें दुश्मन की गोली का जवाब तुरंत गोले से देने की खुली छूट है।