फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   India's diplomacy and energy security are an example for the world: Rakesh

भारत की कूटनीति और ऊर्जा सुरक्षा विश्व के लिए उदाहरण : राकेश

Sat, 14 Mar 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 14 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष हमीरपुर राकेश ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में चल रहे इस्रराइल-अमेरिका-ईरान युद्ध संकट और पश्चिम एशिया क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच भारत की भू-राजनीतिक कूटनीति ने एक बार फिर अपनी परिपक्वता और मजबूती का परिचय दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए ऐसी संतुलित विदेश नीति अपनाई है, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता दोनों सुरक्षित बनी हुई हैं। राकेश ठाकुर ने कहा कि वैश्विक तनाव और समुद्री मार्गों पर संकट के बावजूद भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद बिना किसी हिचकिचाहट के जारी रखी है।
विज्ञापन

हाल के आंकड़ों के अनुसार भारत द्वारा रूस से प्रतिदिन लगभग 15 लाख बैरल तक कच्चे तेल का आयात किया जा रहा है। भारत की कुल तेल खपत लगभग 58 लाख बैरल प्रतिदिन है, जिसमें से लगभग 85 से 88 प्रतिशत तेल आयात के माध्यम से आता है और रूस भारत के प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह भारत की व्यावहारिक और आत्मविश्वासी विदेश नीति का प्रमाण है कि वैश्विक दबावों के बावजूद देश ने अपने ऊर्जा हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि देश में एलपीजी और एलएनजी गैस की आपूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया है कि देश में गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed