फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   in the city today

Hamirpur (Himachal) News: सिटी में आज

Fri, 06 Feb 2026 09:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
जिला में आज के कार्यक्रम
विज्ञापन


शिविर : स्वास्थ्य खंड भवारना के तहत परौर स्कूल में सुबह 10 बजे से टीबी जांच शिविर शुरू होगा। इसमें पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगों की जांच की जाएगी।

बैठक : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दोपहर बाद तीन बजे पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के पालमपुर ग्रामीण मंडल की बैठक में भाग लेंगे।

शिक्षा : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में सुबह 10 बजे से डीएलएड की रिक्त सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

शिक्षा : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट का आयोजन सुबह नौ बजे से पपरोला में दो केंद्रों में किया जाएगा।

कार्यक्रम : बड़ा भंगाल में लोगों को वन अधिकार मिलने के उपलक्ष्य में किसान सभा की बैठक बीड़ में सुबह साढ़े दस बजे से होगी। इसमें एसडीएम संकल्प गौतम और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


काम की बात
नगरोटा सूरियां-कथोली-नंदपुर सड़क नगरोटा सूरियां से कथोली तक मरम्मत के कारण सात से 14 फरवरी तक बंद रहेगी। वहीं, चचियां खास से राख सड़क पर रिटेनिंग वाल का कार्य होना है। इसे लेकर इस सड़क पर शनिवार से लेकर 13 फरवरी तक यातायात के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल ड्यूटी कांगड़ा
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में शनिवार को डॉ. अल्पना (एसएमओ), डॉ. सचिता (ईएनटी), डॉ. सुजाया (चर्म रोग), डॉ. अमरीक (एमओ), डाॅ. अरुण (बाल रोग), डॉ. गोपा (सर्जन), डॉ. मीनाक्षी (गायनी), डॉ. शैलजा (एमओ), डॉ. संतोष (दंत विभाग), डॉ. डेजी (दंत विभाग) और डाॅ. भारती (दंत विभाग) अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed