फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   in technical university work in hindi

अब हिंदी में होगा तकनीकी विश्वविद्यालय का कामकाज : प्रो. बंसल

Tue, 15 Sep 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का प्रशासनिक कामकाज अब हिंदी में होगा। तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में जिस प्रकार स्थानीय और भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहन पर बल दिया है, उसी के तहत तकनीकी विवि प्रशासन ने हिंदी में प्रशासनिक कामकाज को करने फैसला लिया है, जिसे तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा। प्रो. बंसल ने हिंदी दिवस पखवाड़े के तहत तकनीकी विवि के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी में कामकाज करने आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदी जनमानस की भाषा है, इसे लोग सहजता से समझते हैं।
विज्ञापन

इसलिए तकनीकी विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक कार्य को हिंदी भाषा में करने का फैसला लिया है। इस मौके पर उन्होंने हिंदी भाषा एवं साहित्य से जुड़े सभी शिक्षाविदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि तकनीकी विवि इससे पहले स्नातक स्तर की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ हिंदी विषय में शुरू कर चुका है। आगामी सत्र से बीटेक और बी फार्मेसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में स्नातक स्तर के विद्यार्थी पढ़ाई कर पाएंगे। विवि में मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया गया। उन्होंने सभी वर्तमान एवं भावी अभियंताओं से नवाचार और रचनात्मक विचारों पर काम करने का संदेश देते हुए कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण पूरे विश्व में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसलिए विश्व की जरूरत के अनुसार अब सभी को नवाचार और नई तकनीकी पर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed