फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   in fog bike accident

धुंध के चलते बस और बाइक में टक्कर, चालक घायल

Thu, 14 Jan 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
in fog bike accident
बिझड़ी-महारल सड़क पर टिक्कर गांव के पास बस से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी बिझड़ी के तहत बिझड़ी-महारल सड़क पर कोहरे की वजह से एक बाइक बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार को चोटें आई हैं। उसकी टांग में फ्रेक्चर होने के चलते उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह बाइक सवार शशि कुमार रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर पीएनबी महाराल जा रहा था। बाइक सवार बिझड़ी से महरल की तरफ जा रहा था जबकि बस महारल से बिझड़ी की तरफ आ रही थी। धुंध के कारण टिक्कर गांव के पास बस और बाइक में टक्कर हो गई। इससे बाइक चालक को चोटें आई हैं। पुलिस चौकी बिझड़ी के प्रभारी पूर्ण भगत ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की टांग टूट गई है। जिसके चलते उसको हमीरपुर रेफर किया गया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से बिझड़ी व आसपास के क्षेत्र में जोरदार कोहरा पड़ रहा है। जिसके चलते सड़क पर भी वाहन नहीं दिख रहे हैं। रोज सुबह 11 बजे तक धुंध ही धुंध नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed