फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   illigal poling

नादौन के बूथ एक में व्यक्ति पर फर्जी वोट डालने का आरोप

Sat, 12 Nov 2022 09:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र नादौन में छुटपुट घटनाओं के साथ चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। वहीं कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी आने के कारण कुछ देर के लिए मतदान बाधित भी हुआ। पोलिंग बूथ बड़ा, कन्या स्कूल नादौन सहित कुछ अन्य स्थलों पर भी ईवीएम मशीन खराब होने से बाधा आई, लेकिन उसके बाद सुचारु रूप से मतदान चलता रहा।
विज्ञापन

शहर के वार्ड एक में बने बूथ पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि शाम को जब मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने वाली थी तब व्यक्ति फर्जी मतदान करके चला गया। बाद में उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब मामले की जांच पुलिस कर रही है। डीएसपी रोहिन डोगरा और थाना प्रभारी योगराज चंदेल की अगुवाई में क्षेत्र भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां तैनात रहीं। उधर, एसएचओ योगराज चंदेल ने कहा कि फर्जी मतदान मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed