{"_id":"67f17997b19f26047d04adc4","slug":"illegal-balan-caught-in-bead-truck-seized-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-152592-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ब्याड़ में पकड़ा अवैध बालन, कब्जे में लिया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ब्याड़ में पकड़ा अवैध बालन, कब्जे में लिया ट्रक
Sun, 06 Apr 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
ब्याड़ में पकड़ा गया बालन से भरा हुुआ ट्रक। स्रोत: जागरूक पाठक
बड़सर (हमीरपुर)। वन परिक्षेत्र बुंबलू के अंतर्गत ब्याड़ में विजिलेंस विभाग ने अवैध रूप से बालन ले जा रहे ट्रक को पकड़ा है। विभाग ने ट्रक को कब्जे में लेकर वन विभाग को सौंप दिया है। सुबह नौ बजे के करीब ट्रक चालक ब्याड़ के समीप ट्रक में लकड़ी लेकर गुजर रहा था। ग्रामीणों ने मौके पर विजिलेंस और वन विभाग की टीम को सूचित किया। जिसके उपरांत टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
जांच के दौरान ट्रक चालक के पास न तो बालन ले जाने के दस्तावेज मिले और न ही परमिट मिला। जिसके उपरांत विभाग में ट्रक में भरे बालन सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया। वन परिक्षेत्र बुंबलू के अधिकारी सुरजीत कुमार ने कहा कि ट्रक चालक ट्रक में अवैध रूप से जापानी तूत की लकड़ी ले जा रहा था।
उन्होंने कहा कि बड़सर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से लगातार पेड़ों के अवैध कटान की सूचनाएं मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं मौके पर जाकर जहां से कटान किया गया है, उसकी निशानदेही करवाई जाएगी। निशानदेही के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।