फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ignu admition till 15 may

इग्नू के छात्र 15 मई तक बिना लेट फीस भरें एडमिशन फॉर्म

Thu, 23 Apr 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जून 2020 में परीक्षा देने वाले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के छात्र 15 मई तक अपने ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध वेब पोर्टल ई ज्ञान कोर्स से ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकते हैं। एडमिशन और ऑनलाइन पढ़ाई के अलावा लॉकडाउन की इस अवधि में छात्र अपने आई कार्ड इग्नू स्टूडेंट ऐप से डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन

विवि ने आईकार्ड इग्नू स्टूडेंट ऐप पर अपलोड कर दिए हैं। यह आई कार्ड परीक्षा के समय हॉल टिकट के साथ अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य रहता है। 15 मई तक बिना लेट फीस दाखिला लेने वाले छात्रों को 31 मई तक अपनी असाइनमेंट भी जमा करवानी होगी। हालांकि, इससे पूर्व इग्नू प्रबंधन ने दाखिले की अंतिम तिथि 30 अप्रैल रखी थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते इसे बढ़ाकर 15 मई कर दिया है। इसके साथ-साथ ही ई ज्ञान कोर्स जैसे पोर्टल की सुविधा भी इग्नू ने छात्रों को ऑनलाइन स्टडी के लिए दी है। इग्नू केंद्र हमीरपुर के समन्वयक प्रो. रविंद्र पाल और सह समन्वयक प्रो. रविदत्त ने कहा कि छात्र 15 मई तक एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं और 31 मई तक अपनी असाइनमेंट जमा करवा सकते हैं। ई ज्ञान कोर्स पोर्टल पर छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं और अपने आईडी कार्ड इग्नू स्टूडेंट ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed