फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   If you cannot provide employment, then you should not destroy it either: Rana

रोजगार नहीं दे सकते तो उजाड़ने का काम भी न करें विधायक : राणा

Sat, 14 Jun 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 14 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि विधायक सुजानपुर कैप्टन रंजीत राणा अगर शहर के लोगों को रोजगार दे नहीं सकते हैं, तो जो लोग रेहड़ी-फड़ी इत्यादि लगाकर रोजगार चला रहे हैं, उन्हें उजाड़ने का काम भी न करें। अगर ऐसा होता है तो विधायक को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेहड़ी-फड़ी यूनियन के कुछ लोग उनसे मिले हैं। इन लोगों ने आपबीती सुनाई है। इसके साथ-साथ कुछ दुकानदार भी मिले हैं, जिनके हाल ही में नगर परिषद ने चालान किए और उनसे 500-500 रुपये जुर्माना राशि वसूल की है। नगर परिषद केवल बस स्टैंड पर आकर अतिक्रमण हटाने का काम करती है, यहां का अतिक्रमण उन्हें दिखाई देता है, जबकि शहर के चारों तरफ जो अतिक्रमण हुआ है, वहां पर उनका कोई बस नहीं चलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकतर रेहड़ीधारक न्यायालय की शरण में गए हैं और उन्हें स्टे भी मिला है, लेकिन नगर परिषद छोटे दुकानदारों को तंग करने का काम कर रही है और स्थानीय विधायक के इशारे पर तमाम चीजें हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed