{"_id":"64fb73055ba314f8f00bc904","slug":"hybrid-maize-seed-ruined-the-hope-of-a-good-crop-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-7871-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: उम्दा फसल की उम्मीद को उजाड़ गया हाइब्रिड मक्की का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: उम्दा फसल की उम्मीद को उजाड़ गया हाइब्रिड मक्की का बीज
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विकास खंड सुजानपुर के किसानों की ओर से खरीदा गया हाइब्रिड मक्की के बीज पर फसल नहीं आई है। क्षेत्र के 24 के करीब किसानों ने 25 से 30 कनाल भूमि पर इस बीज की बिजाई की थी। अब पौधों पर फसल न आने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्राम पंचायत दाडला के मियाना गांव के किसानों सुनीता देवी, सरिता देवी, लता, शकुंतला, श्रेष्ठा, प्रोमिला, गंगा देवी और बेबी ने कहा कि कृषि विभाग ब्लाॅक सुजानपुर से उन्होंने हाइब्रिड मक्की का बीज खरीदा था। इसका नाम हाइब्रिड बायोसीड था। पैकेट के ऊपर मूल्य 1200 अंकित था।
उन्होंने कहा कि यह हाइब्रिड मक्की का बीज उन्होंने अपने खेतों पर बीजा था। खेतों में मक्की के पौधे सही निकले, वहीं उनका आकार भी सही था। अब जब मक्की की फसल पकने को तैयार है तो पौधों पर मक्की नहीं लग रही है।
अधिकांश पौधे खाली हैं, मक्की पर दाने नहीं लग रहे हैं। इलाके के सभी खेतों का यही हाल है। मक्की की पूरी फसल बर्बाद हो चुकी है। कहा कि उन्होंने वर्ष भर मेहनत कर मक्की की फसल का इंतजार किया। महंगे दामों पर बीज खरीदे और जब फसल पकने की बात आई तो हाथ में कुछ भी नहीं आया। मक्की की फसल न आने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई कैसे होगी, तमाम बातों ने किसान वर्ग को परेशान कर दिया है। उन्होंने विभाग से समस्या का समाधान कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
इस बारे में ग्राम पंचायत दाड़ला के उपप्रधान जगन कटोच ने कहा कि पूरे गांव की फसल बर्बाद हो गई है। कहीं भी मक्की लगी नजर नहीं आई है। अधिकांश मक्की के तने खाली हैं। महंगे दामों पर बीज खरीद कर किसान वर्ग ने मक्की बिजाई की थी कि ताकि ज्यादा फसल पैदा हो लेकिन यहां स्थिति उल्टी पड़ गई है। देसी बीज जो लोगों ने बीजा था, उसकी फसल लहरा रही है और हाइब्रिड बीज पूरी तरह निराश करने वाला साबित हुआ है।
उधर, सुजानपुर कृषि विभाग में तैनात अधिकारी राजेश गुलरिया ने कहा कि लोगों की शिकायत को आगे भेजा जा रहा है। आगामी दो या तीन दिन के भीतर विभागीय टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेगी और उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।