फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC to accept old 500 currency by 10 Dec night

अब हरे रंग की पट्टी वाला 500 का पुराना नोट ही लेगा एचआरटीसी

Thu, 08 Dec 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 08 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
HRTC to accept old 500 currency by 10 Dec night
HRTC

एचआरटीसी की बसों में अब 500 रुपये की पुरानी करेंसी का सफेद पट्टी और पुराना नोट स्वीकार नहीं किया जाएगा। निगम की बसों में महज हरे रंग की पट्टी वाला नोट ही स्वीकार किया जाएगा। पुरानी करेंसी का यह नोट भी 14 दिसंबर की रात 12 बजे तक ही मान्य होगा।

विज्ञापन


    एचआरटीसी की बसों और टिकट काउंटर पर प्रबंधन ने 15 दिसंबर तक पुरानी करेंसी के 500 रुपये का नोट लेने की छूट दी थी। लेकिन प्रबंधन की यह छूट परिचालकों के लिए मुश्किल बन गई। लोकल रूटों पर भी यात्री परिचालकों को 500 रुपये का नोट थमाने लगे।
विज्ञापन


बकाया न होने पर परिचालकों ने 500 रुपये का नोट लेना बंद किया तो यात्री इसकी शिकायत सीधा परिवहन मंत्री से करने लगे। इसके चलते निगम प्रबंधन ने अब पुराना या सफेद पट्टी वाला 500 रुपये का नोट स्वीकार न करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों या टिकट काउंटर पर अब महज हरी पट्टी वाला पुरानी करेंसी का नोट ही स्वीकार किया जाएगा। यह नोट भी निगम प्रबंधन 14 दिसंबर की रात 12 बजे तक लेगा। 15 दिसंबर को पुरानी करंसी के सभी नोट प्रबंधन बैंक शाखाओं में जमा करवा देगा।


उधर, परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि एचआरटीसी की बसों और टिकट बुकिंग काउंटर पर पुरानी करंसी का हरी पट्टी वाला 500 का नोट ही स्वीकार किया जाएगा। गला या सफेद पट्टी का नोट बसों में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed