{"_id":"619d2c284b235f205d38fc2b","slug":"hrtc-started-buses-on-three-routes-including-jammu-and-delhi-hamirpur-hp-news-sml3911803106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी ने जम्मू और दिल्ली समेत तीन रूटों पर शुरू की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी ने जम्मू और दिल्ली समेत तीन रूटों पर शुरू की बसें
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर ने दिल्ली, जम्मू और लोकल रूट समताना पर कोरोना काल में बंद हुई बसें बहाल कर दी हैं। यह तीनों रूट दोबारा शुरू हो गए हैं। जम्मू के लिए निगम ने करीब डेढ़ साल बाद बस सेवा शुरू की है। इस बस का लाभ हमीरपुर से जम्मू जाने वाले यात्रियों खासकर फौजियों को सीधा मिलेगा।
इससे पूर्व फौजी पठानकोट तक बसों में जाने या टैक्सियों के माध्यम से जाने को मजबूर थे। हमीरपुर से जम्मू बस शाम आठ बजकर 20 मिनट पर हमीरपुर से रवाना होगी। वहीं निगम ने मंगलवार से अवाहदेवी दिल्ली रूट पर भी बस सेवा बहाल कर दी है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद तीन बजकर दस मिनट पर जाने वाला यह रूट बंद था जिसे अब निगम प्रबंधन ने दोबारा शुरू कर दिया है।
इसके अलावा हमीरपुर से समताना के लिए सुबह 11 बजे भी रूट बहाल किया गया है। निगम के दोबारा बहाल अवाहदेवी दिल्ली और समताना रूटों का लाभ यात्रियों को मंगलवार से जबकि जम्मू रूट पर शनिवार से लाभ मिलना शुरू हो गया। कोराना काल से पहले निगम के 186 रूट चलते थे। इनमें से करीब 145 रूट बहाल हो गए हैं। शेष रूटों पर भी निगम प्रबंधन मांग अनुसार बसें चला रहा है। एचआरटीसी हमीरपुर के डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि जम्मू, दिल्ली और समताना के लिए बस रूट बहाल किए गए हैं। कोरोना महामारी के चलते यह रूट बंद थे। ---