{"_id":"692a033b6b14639d4b057933","slug":"hrtc-solan-depot-bus-breaks-down-on-road-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-174959-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी सोलन डिपो की बस दोसड़का में खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी सोलन डिपो की बस दोसड़का में खराब
Sat, 29 Nov 2025 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी सोलन डिपो की बस दोसड़का में खराब हो गई। बस के खराब होने से यात्री काफी परेशान हुए। उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में देरी भी हुई।
करीब आधे घंटे बाद यात्री निजी बस से गंतव्य की ओर रवाना हुए। शुक्रवार सुबह 8:45 बजे बस सुजानपुर से सोलन के लिए वाया हमीरपुर रवाना हुई। बस ने अभी करीब आठ किलोमीटर का सफर ही तय किया था कि दोसड़का में बस के पहिये थम गए। चालक-परिचालक ने बस को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन बस ठीक नहीं हुई। कई यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री लिफ्ट लेकर रवाना हुए तो कुछ यात्रियों को करीब आधे घंटे बाद आई निजी बस में हमीरपुर के लिए रवाना होना पड़ा।
आईटीआई प्रशिक्षुओं सहित अन्य यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। एचआरटीसी की खस्ताहाल व्यवस्था का सामना बार-बार यात्रियों को करना पड़ता है। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग रखी है कि बस की उचित मरम्मत कर ही रूट पर भेजा जाए। बिना मरम्मत के बसें भेजने से रूट के बीच बसें खराब हो रही हैं।
बस अड्डा हमीरपुर प्रभारी रामलाल ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि सोलन डिपो की बस खराब हुई है। संबंधित डिपो की ओर से अन्य बस की सुविधा हमीरपुर से दी थी। खराब पड़ी बस की मरम्मत करवा दी है।