{"_id":"6123eeb78ebc3e06046cd9a2","slug":"hrtc-runs-buses-on-half-a-dozen-routes-hamirpur-hp-news-sml381374366","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी ने आधा दर्जन रूटों पर चलाई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी ने आधा दर्जन रूटों पर चलाई बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी ने आधा दर्जन रूटों पर चलाई बसें
अब निगम के 105 रूटों पर शुरू हुई बसें, गुड़गांव, कक्कड़, अवाहदेवी को भी मिली सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर ने रूटों में इजाफा किया है। सोमवार को निगम ने हमीरपुर से चंदरूही वाया कैहरवीं और हमीरपुर से जाहू वाया अवाहदेवी रूटों पर बसें शुरू की हैं। वहीं बीते एक सप्ताह में निगम में आधा दर्जन से ज्यादा रूटों पर बसें चलाई हैं। इनमें हमीरपुर गुड़गांव, कक्कड़-फरीदाबाद, हमीरपुर अवाहदेवी शामिल हैं। सोमवार को शुरू हुई हमीरपुर से चंदरूही बस सेवा का लाभ यात्रियों को शाम आठ बजकर दस बजे से मिलेगा। वहीं, हमीरपुर से जाहू वाया अवाहदेवी का लाभ शाम चार बजकर दस मिनट पर मिलेगा। कक्कड़ फरीदाबाद जो फिलहाल दिल्ली तक जाएगी, इसका लाभ शाम 4:40 पर मिलेगा।
इसके अलावा बीते सप्ताह ही हमीरपुर गुड़गांव और हमीरपुर अवाहदेवी के लिए भी निगम की बस सेवा शुरू हुई है। अब कुल चलने वाले रूटों की संख्या 105 हो गई है। इनमें करीब 20 रूट अंतर्राज्यीय हैं और शेष अंतर जिला और लोकल रूट हैं। कोरोना महामारी से पहले निगम के 186 रूट चलते थे, लेकिन अब भी 81 रूट सवारियां कम होने और हानि होने के चलते शुरू नहीं हो पाए हैं। डीडीएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि चंदरूही और जाहू के लिए बस सेवा सोमवार से शुरू की है। धीेरे-धीरे रूटों की संख्या बढ़ाई जा रही है। लोगों की मांग अनुसार रूटों पर बसें चलाई जा रही हैं।