फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hrtc peace meel workers strike for their demand in hamirpur

हमीरपुर में एचआरटीसी कर्मचारियों ने की टूल डाउन हड़ताल

Mon, 29 Nov 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
hrtc peace meel workers strike for their demand in hamirpur
एचआरटीसी वर्कशॉप में प्रदर्शन करते पीसमील कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के पीस मील कर्मचारियों ने सोमवार को टूल डाउन हड़ताल की। इन कर्मचारियों ने एचआरटीसी कार्यशाला के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार से इन्हें अनुबंध पर लाने की मांग की।
विज्ञापन

पीस पील कर्मचारी संघ हमीरपुर के प्रधान अश्वनी कुमार ने कहा कि कर्मियों की सरकार के साथ पहले बातचीत के दौरान आश्वासन दिया था कि उन्हें अनुबंध पर लाने के लिए नीति बनाई जाएगी। इसके लिए 25 नवंबर तक का समय भी दिया था लेकिन 25 नवंबर तक नीति नहीं बनने के बाद पीस मील वर्करों ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। इन कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीस मील कर्मचारियों ने सोमवार को अपना काम बंद रखा और कर्मचारियों ने ड्यूटी समय में कार्यालय के बाहर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। प्रधान ने कहा कि जब तक सरकार उन्हें अनुबंध पर लाने की पॉलिसी नहीं बनाती, कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हिमाचल में 933 पीस मील कर्मचारी हैं जिनमें 410 कर्मचारियों को अनुबंध पर लेकर नियमित कर लिया है। ऐसे में कुछ कर्मचारियों के साथ सरकार और प्रबंधन सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान सचिव राजेश शुक्ला, सह सचिव नितिन परमार, उपप्रधान संजय कुमार, मीडिया प्रभारी सतीश कुमार सहित 39 पीस मील कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed