फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC drivers alongwith private using stickers, curtain and stereo

नियमों को ठेंगा, बसों में लगाए स्टीकर, पर्दे और स्टीरियो

Mon, 27 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 27 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
HRTC drivers alongwith private using stickers, curtain and stereo
हमीरपुर बस अड्डे पर एचआरटीसी की बसें। - फोटो : अमर उजाला

मोटर वाहन अधिनियम की धज्जियां उड़ाने में निजी बस ऑपरेटरों के अलावा निगम चालक भी पीछे नहीं हैं। निजी बसों के साथ-साथ एचआरटीसी बसों के फ्रंट शीशों पर भी स्टीकर लगे हैं। वहीं, निजी बसों के बैक शीशों पर ब्लैक स्क्रीन और खिड़कियों पर पर्दे लगे हैं।

विज्ञापन


बसों के फ्रंट शीशों पर स्टीकर, ब्लैक स्क्रीनया पर्दे लगाने पर पाबंदी है, लेकिन बस चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है। जिला भर में अधिकतर निजी बसों के फ्रंट शीशों पर स्टीकर लगे हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में दौड़ रही कुछ बसों के बैक शीशे ब्लैक हैं जबकि खिड़कियों पर पर्दे लगे हैं। जिला मुख्यालय से ये बसें रोजाना दो से तीन रूटों पर चलती हैं, लेकिन पुलिस और संबंधित विभाग को ये नजर नहीं आतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एचआरटीसी बस चालकों ने भी बसों के फ्रंट शीशों पर 50 से 60 फीसदी शीशे पर स्टीकर लगा रखे हैं, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। यात्री मनीष, अजय, दिनेश, सौरभ, कनिका, दीपिका आदि का कहना है कि बसों में स्टीकर और पर्दे के अलावा स्टीरियो भी खूब बज रहे हैं।


आरटीओ विक्रम महाजन का कहना है कि बसों के समय-समय पर चालान होते हैं। बसों के फ्रंट शीशों पर स्टीकर लगाने, पर्दे या ब्लैक स्क्रीन गलत है। ऐसी बसों का चालान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed