फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPTDC Chairman distributed awards to the meritorious on the 46th foundation day of Sainik School

Hamirpur (Himachal) News: एचपीटीडीसी अध्यक्ष ने सैनिक स्कूल के 46वें स्थापना दिवस पर मेधावियों को बांटे पुरस्कार

Fri, 03 Nov 2023 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
HPTDC Chairman distributed awards to the meritorious on the 46th foundation day of Sainik School
सैनिक स्कूल सुजानपुर में स्थापना दिवस पर प्रस्तुति देते स्कूली विद्यार्थी(स्रोत: संवाद)
सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का 46वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल के पूर्व छात्र संघ के पदाधिकारियों को उन्होंने बधाई दी। आरएस बाली ने कहा कि सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा ने अब तक के 45 वर्षों के सफर के दौरान कई ऊंचे मुकाम हासिल किए हैं।
विज्ञापन



यह संस्थान देश की तीनों सेनाओं को सैकड़ों ऑफिसर दे चुका है। वहीं, प्रशासनिक, मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य क्षेत्रों में भी बेहतरीन योगदान दे रहे हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्राफियां भी प्रदान कीं। इससे पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन (इंडियन नेवी) एमके महावर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी। जबकि, स्कूल के कैडेट्स ने मास पीटी, हाई हॉर्स डिस्प्ले, फ्लैग डिस्प्ले, भंगड़ा, राजस्थानी लोकगीत, नाटी एवं अन्य गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर स्कूल के उपप्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने स्कूल में दो हाईमास्ट लाइट्स, हॉस्टलों के लिए पांच बड़े एलईडी टीवी और 10 कंप्यूटर उपलब्ध कराने की घोषणा की। बाली ने सर्वप्रथम स्कूल परिसर में स्थापित वीर स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में विजेताओं को ट्रॉफियां प्रदान कीं। सतलुज सदन ने प्रतिष्ठित एनडीए जीओसी इन वेस्टर्न कमांड अकादमिक ट्रॉफी और मेजर सुधीर वालिया कॉक हाउस ट्रॉफी जीती। ब्यास सदन ने कैप्टन नितिन गौतम मेमोरियल साहित्यिक ट्रॉफी जीती। इसके अतिरिक्त सत्र 2022-23 में सीबीएसई की ओर से आयोजित दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को भी मैरून ब्लेजर प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed