फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   How immunity will increase, fruit is out of reach

कैसे बढ़ेगी इम्युनिटी, फल हुए पहुंच से बाहर

Thu, 27 May 2021 07:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संकटकाल में बढ़ती महंगाई से अब आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सब्जियों व फलों के दाम आसमान को छू रहे हैं। जिससे आम आदमी की जीवन शैली प्रभावित हो रही है। कोरोना कर्फ्यू के कारण बेरोजगार होकर घरों में बैठे लोगों को सब्जी व फल खरीदना मुश्किल हो गया है। अधिकतर लोग सेहत का ध्यान रखने के लिए फल आदि का अधिक सेवन कर रहे हैं, लेकिन फलों की कीमतें आसमान छू रही हैं।
विज्ञापन

महंगे फलों को खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं रही है। हमीरपुर में सेब 300 से साढ़े 300 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में तो 400 रुपये किलो के हिसाब से सेब बिक रहा है। आम भी 80 से 90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं।
विज्ञापन

अनार 150 रुपये प्रति किलो, अंगूर 120 से 130 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। ऐसे ही में घर बैठे लोगों को अब फल खरीदना मुश्किल हो गया है। आमदन के साधन बंद पड़े हैं और महंगाई बढ़ती जा रही है। रमेश कुमार, सुरेश, कुमार, रवि शर्मा, परमजीत शर्मा, बबलू आदि ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिवराम राही ने कहा कि प्रत्येक वस्तु के मूल्य निर्धारित किए गए हैं जो निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करता पाया गया उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed