{"_id":"57a764064f1c1b26112b9138","slug":"house-wall-clops","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरक्वाड़ी में रिहायशी मकान की दीवार गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरक्वाड़ी में रिहायशी मकान की दीवार गिरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश के कारण ग्राम पंचायत सधरियाण के तरक्वाड़ी गांव में रविवार सुबह प्रकाश चंद के मकान का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। पंचायत उपप्रधान संजीव कुमार ने बताया कि सुबह करीब दस बजे प्रकाश चंद की पत्नी मकान की ऊपरी मंजिल में खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक तेज बारिश के कारण मकान की दीवार बाहर की ओर गिर गई।
विज्ञापन
हादसे के समय परिवार के सदस्य भी ऊपरी मंजिल में ही थे। ग्राम पंचायत प्रधान ने बताया कि दीवार के बाहर की ओर गिरने से जान माल का नुकसान होने से बच गया। प्रधान ने बताया कि यह परिवार बीपीएल सूची में आता है। इस बात की जानकारी हल्का पटवारी को दे दी गई है। उन्होंनेे सरकार व प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता राशि देने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, तहसीलदार संजय कुमार का कहना है कि हल्का पटवारी को मौके पर पहुंचने के आदेश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दे दी जाएगी।
विज्ञापन