{"_id":"58c0391b4f1c1b6712dc3e2d","slug":"house-tax-deposit-to-31-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च तक दस फीसदी छूट के साथ जमा करें गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च तक दस फीसदी छूट के साथ जमा करें गृहकर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 08 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहकर की अदायगी नहीं करने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए हाउस टैक्स भरने का आखिरी मौका है। डिफाल्टर 31 मार्च तक दस फीसदी छूट के साथ गृहकर की अदायगी कर सकते हैं। 31 मार्च तक हाउस टैक्स नहीं भरने पर नगर परिषद डिफाल्टरों के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
विज्ञापन
नगर परिषद हमीरपुर में करीब दो दर्जन ऐसे डिफाल्टर हैं जिन्होंने सालों से हाउस टैक्स की अदायगी नहीं की है। डिफाल्टरों में शहर के नामी धन्नासेठ भी शामिल हैं। हालांकि मार्च माह के आखिर तक हाउस टैक्स जमा किया जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में नगर परिषद ने डिफाल्टरों से हाउस टैक्स की वसूली को दस फीसदी की छूट भी दी है। जिससे डिफाल्टर भी छूट का लाभ उठाकर हाउस टैक्स भर सकें। हाउस टैक्स में दस फीसदी छूट महज 31 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। ऐसे में छूट के चलते रोजाना शहरवासी डेढ़ से ढाई लाख रुपये का हाउस टैक्स जमा करवा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में नप 31 मार्च के बाद दोबारा डिफाल्टरों की सूची अपडेट करेगी। इस दौरान जो भी उपभोक्ता डिफाल्टर पाए जाएंगे। उनके खिलाफ नगर परिषद कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। इस बार नगर परिषद डिफाल्टरों से कोर्ट के माध्यम से ही हाउस टैक्स वसूल करेगी।
उधर, नप के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि 31 मार्च तक गृहकर में दस फीसदी की छूट है। इस दौरान भी हाउस टैक्स न भरने वाले लोगों के खिलाफ नप कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।