फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   house on fire

सुजानपुर में रिहायशी मकान जलकर राख, दो जवान जख्मी

Sat, 31 Aug 2019 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
house on fire
सुजानपुर के एक मकान में लगी आग के दौरान बचाव कार्य में जुटे दकमल कर्मी और स्थानीय लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। शहर के वार्ड नंबर एक में शनिवार सुबह एक स्लेटपोश रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर के भीतर रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग एवं स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया है। आग बुझाते समय एक होमगार्ड और पुलिस विभाग के एक जवान को चोटें आई हैं। अग्निकांड में चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। घटना सुजानपुर शहर के वार्ड नंबर 1 की है, जहां शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे अचानक घर में आग लग गई।
विज्ञापन

किराये के इस घर में जोशीला खान पत्नी जावेद खान अपने परिवार समेत रहती थी। यह परिवार सुजानपुर शहर में कटिंग एंड टेलरिंग का काम करता है। हादसे के समय महिला का पति दुकान में था और उनके तीनों बच्चे स्कूल जा चुके थे। जब उसकी पत्नी घर में रोजमर्रा के कार्य कर रही थी तो उसी दौरान रेफ्रिजरेटर खोलते समय शार्ट सर्किट हुआ और आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही महिला ने शोर मचाते हुए साथ रह रहे लोगों को सूचना दी। तब तक घर के भीतर रखा सारा सामान, रोजमर्रा की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पुरानी ज्वेलरी इत्यादि सब कुछ जल गया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। विभाग की टीम और सुजानपुर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति पर काबू पाया। इस दौरान हवलदार अनूप कुमार और होमगार्ड के जवान अजय कुमार की अंगुलियों में चोटें आई हैं। उधर, सुजानपुर की एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उधर, तहसीलदार अशोक पठानिया ने बताया कि 10 हजार की फौरी राहत पीड़ित परिवार को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed