{"_id":"663b8f124c5cd92f1008229d","slug":"house-gutted-in-fire-in-sohari-loss-worth-lakhs-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-127231-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सोहारी में आग की भेंट चढ़ा मकान, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सोहारी में आग की भेंट चढ़ा मकान, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
घटना के दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था
आग लगने के कारणों का नहीं चल पाया पता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकासखंड बिझड़ी के अंतर्गत बुधवार सुबह सोहारी निवासी होशियार सिंह पुत्र देविया राम का रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। घटना के दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। आग लगने से परिवार को 7.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। होशियार सिंह मडियारी देवी मंदिर में काम करते हैं जबकि उनकी पत्नी गृहिणी हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को वह प्रतिदिन की भांति सुबह खाना खाकर घर से मंदिर की ओर निकल गए थे। वहीं, घटना के दौरान घर पर कोई भी मौजूद नहीं था।
ऐसे में आसपास के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग की चपेट में पूरा घर आ गया। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। उन्होंने कहा कि आग से उनका सारा कीमती सामान जल गया है। मौके पर पहुंचे पंचायत प्रधान रणजीत सिंह बब्बी तथा अन्य लोगों ने मौका स्थल पर जाकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है। वहीं, राजस्व विभाग ने मौका पर जाकर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए विभाग को प्रेषित कर दी है। इस बारे में फायर ऑफिसर बिझड़ी रत्न चंद शर्मा ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।