{"_id":"5f5275678ebc3e545756a30c","slug":"house-demage-hamirpur-hp-news-sml3440246199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के कारण एक कच्चा मकान व 6 पशुशालाएं ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के कारण एक कच्चा मकान व 6 पशुशालाएं ध्वस्त
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भर में शुक्रवार और वीरवार रात को हुई बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। भारी बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग को 56 लाख 81 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गांव कावांत निवासी लाल चंद का कच्चा मकान जमींदोज हो गया, इस कारण उन्हें 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गांव साहन्वीं के राम नाथ की पशुशाला गिर गई है, इस कारण उन्हें 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गांव महल के बंसी राम का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उन्हें 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ। गांव महल चंगर के निवासी रणवीर सिंह का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया जिस कारण उन्हें 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
वहीं, गांव महल घाटयानी के निवासी प्रदीप कुमार की पशुशाला जमींदोज हो गई। इस कारण उन्हें 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ। गांव बदारण निवासी प्रीती शर्मा की पशुशाला जमींदोज हो गई, जिस कारण उन्हें 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ। गांव सेरी के निवासी प्रदीप कुमार की पशुशाला जमींदोज हो गई जिस कारण उन्हें 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ। गांव बणी की निवासी किरण देवी की पशुशाला जमींदोज हो गई जिस कारण उन्हें 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ। गांव लडियार निवासी रीता देवी की पशुशाला गिर गई है, जिस कारण उन्हें डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ।