फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   house demage

बारिश से दो मकान और छह पशुशालाएं क्षतिग्रस्त

Wed, 02 Sep 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर/ डिडवीं टिक्कर। जिले भर में हो रही बारिश के कारण दो कच्चे मकान और छह पशुशालाएं गिर गई हैं। इससे प्रभावितों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं के गांव ठाना में प्रकाश चंद पुत्र कांशी राम की पशुशाला बारिश के कारण जमींदोज हो गई। पंचायत उपप्रधान सुरजीत कटोच मौके का मुआयना किया। उन्होंने कहा गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पशुशाला गिरने के कारण उन्हें एक लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नाड़सी के गांव कक्कड़ियार में बारिश से राजीव कुमार पुत्र करतार सिंह का स्लेटपोश मकान गिर गया। पंचायत उपप्रधान सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता करने की मांग की है। लग गांव निवासी जय देवी की पशुशाला गिर गई है। इस कारण उन्हें 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गांव बाहन्वीं निवासी संध्या देवी की पशुशाला बारिश के कारण ध्वस्त हो गई। जिस कारण उन्हें 22 हजार रुपये का नुकसान हुआ। गांव अमरोह निवासी प्रहलाद की पशुशाला ध्वस्त हो गई, जिस कारण उन्हें 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ। गांव मनवी निवासी श्याम लाल का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गांव कनहोली के निवासी सुर्जन सिंह का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं सोहारी गांव के निवासी गुरदास सिंह की पशुशाला ध्वस्त हो गई। इसके अलावा बारिश के कारण बिजली बोर्ड को भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed