फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   House damaged in Tauni Devi area, cowshed collapsed

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी क्षेत्र में मकान क्षतिग्रस्त, गोशाला ढही

Thu, 04 Sep 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 04 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
House damaged in Tauni Devi area, cowshed collapsed
बारीं पंचायत के छत्रैल गांव में ढही गौशाला। जागरूक पाठक। - फोटो : mathura
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी तहसील की बारीं पंचायत में भारी बारिश से एक गोशाला गिर गई और एक मकान का एक हिस्सा पूरी तरह से गिर गया। इससे दोनों परिवारों को काफी नुकसान हुआ है। बारीं पंचायत के झनिक्कर गांव के राजेंद्र शर्मा के पक्के रिहायशी मकान का एक हिस्सा पूरी तरह से गिर गया। घटना के दौरान परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में थे। घटना से परिवार को काफी नुकसान हुआ है तथा मकान को भी खतरा बना हुआ है। मकान के नीचे का डंगा भी गिर गया है। इससे खतरा और बढ़ गया है। इसी तरह से छत्रैल गांव की शांति देवी की गोशाला भी गिर गई है। घटना के समय मवेशी बाहर बंधे थे, जिससे मवेशियों को बचा लिया गया। पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि दोनों परिवारों को काफी आर्थिक क्षति हुई है तथा इसकी जानकारी राजस्व विभाग को भी प्रदान कर दी गई है। उन्होंने प्रशासन से दोनों परिवारों की हरसंभव सहायता करने की मांग की है, जिससे उनके नुकसान की भरपाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed